सुखदेव सिंह हत्‍याकांड का CCTV फुटेज, मिलने के बहाने घर में घुसे, फिर करणी सेना चीफ को गोलियों से भूना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयपुर. राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. मिलने के बहाने हमलावर घर में घुसे थे. उन्‍होंने करीब 10 मिनट घर में बिताए और फिर गोली मारकर उनकी हत्‍या कर दी. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है. उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सुखदेव सिंह हत्‍याकांड का CCTV फुटेज, मिलने के बहाने घर में घुसे, फिर करणी सेना चीफ को गोलियों से भूना

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है.

Tags: Crime News, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment