Viral Video: अपनी रोटी खुद बनाओ? शादी का वीड‍ियो वायरल, आप भी देखेंगे तो फ‍िर ऐसे व‍िवाह में जाना कर देंगे बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाद‍ियों का सीजन आ गया है और शादी के कई वायरल वीड‍ियो आपने देखें होंगे लेक‍िन इन द‍िनों सोशल मीड‍िया पर वायरल शादी का यह वीड‍ियो बहुत ही अलग है. आजकल की शाद‍ियों पहले से कहीं अधिक भव्य होने लगी है. शादियों के सीजन के साथ ही सर्दी भी आ गई है. अधिकांश शादियों में बुफे आम होते जा रहे हैं, जहां मेहमान कई प्रकार के भोजन को ले सकते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी में मेहमानों को अपनी रोटियां बनानी पड़ीं. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है.

शादी के एक वीडियो को एक्स यूजर्स द्वारा साझा किए जाने के बाद सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म पर लोगों को र‍िएक्‍शन म‍िल रहे हैं. एक्‍स पर वीड‍ियो शेयर करते वक्‍त ल‍िखा क‍ि क्या बड़ी पार्टियों में कोई नया चलन है? अपनी रोटी खुद बनाओ? इस वीड‍ियो में मेहमानों को लाइन में खड़े होकर नॉन-स्टिक तवे पर अपनी रोटियां पकाते हुए दिखाया गया है. उन्हें एक हाथ में खाने से भरी थाली पकड़े और दूसरे हाथ से चपातियां बनाते हुए देखा जा सकता है.

मेरे करियर को भी बर्बाद… क्‍यों हाईकोर्ट में राखी सावंत ने दी यह दलील? जानें क्‍या है पूरा बवाल

इस अजब-गजब वीडियो ने पर यूजर्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि भूल गया था शादी में आया हूं, यहां तो खाना बनाने को म‍िल गया.

एक अन्य यूजर ने लिखा, ये अच्छा है, खुद के लिए अपने हिसाब से रोटी बना लो, कुरकुरी और फूली हुई.

एक और यूजर ने ल‍िखा है क‍ि यह अगला स्तर है: अब बैंक्वेट हॉल में किराने का सामान, स्टोव और डिनरवेयर होंगे ताकि मेहमान अपना खाना खुद बना सकें.

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, मेहमानों को अपनी शादी की पोशाक में प्लेट और चम्मच धोते देखना दिलचस्प होगा.

Tags: Latest viral video, Wedding

Source link

Leave a Comment