SSC CGL Result 2023 Declared: एसएससी सीजीएल का रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा चेक करने का Direct Link

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

SSC CGL Result 2023 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL Exam 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एसएससी सीजीएल 2023 कुल 8,415 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया गया था.

टियर 2 परीक्षा के पेपर 1 के सेक्शन 1 और 2 में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को स्टैटिकल इंविजिलेटर (एसआई) ग्रेड- II को छोड़कर सभी पदों के लिए सेक्शन 2 या कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (CKT) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) के मूल्यांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार सेक्शन 1 + सेक्शन 2 में उत्तीर्ण नहीं हुए, वे सेक्शन 3 के मूल्यांकन के लिए योग्य नहीं थे. एसआई ग्रेड 2 पद को छोड़कर कुल 39,273 उम्मीदवार मूल्यांकन के लिए उपलब्ध थे.

आयोग ने सूचित किया है कि संबंधित यूजर विभागों द्वारा किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में उनकी योग्यता के अधीन कुल 7,859 उम्मीदवारों को SSC CGL 2023 में फाइनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SSC CGL Result 2023 ऐसे करें चेक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
अपना नाम और रोल नंबर चेक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

अन्य जानकारी
10 उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है. आयोग ने रिजल्ट नोटिफिकेशन में उनके रोल नंबर का उल्लेख किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सीजीएल 2023 की कोई आरक्षित या प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है और अधूरी रिक्तियों को अगले वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें कहा गया है कि चयनित और गैर-चयनित दोनों उम्मीदवारों की आंसर की और अंक शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
इस कॉलेज से कर ली पढ़ाई, तो नौकरी की नो टेंशन, करोड़ों का मिलता है पैकेज

Tags: SSC exam, SSC Recruitment

Source link

Leave a Comment