हरियाणाः पंचकूला में पति ने पहले पत्नी का गला काटा, फिर खुद की ले ली जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला जिले में  पिंजौर-नालागढ़ रोड पर  एचएसवीपी के सेक्टर-30 स्थित घर में रह रहे एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर हमला किया. महिला के गले में गहरा जख्म हुआ है और उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हमले के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी.

पुलिस के मुताबिक, संतराम और विद्या देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था, इससे गुस्से में आए संतराम ने विद्या के गले पर किसी तेजदार हथियार से हमला किया. इसके बाद खुद अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. संतराम 39 वर्ष का था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं. पड़ोसियों के मुताबिक, संतराम शराब पीने का आदी था. वह अकसर शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था. जब पैसे नहीं मिलते थे तो लड़ाई-झगड़ा करता था. वह परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर, जिसे वे खुद ही बना रहे थे, वहीं रहते थे.

संतराम काफी समय से खुद काम नहीं कर रहा था. शराब के लिए वह विद्या से पैसे मांगता था. शाम को उसकी बेटी आई और बताया कि पापा ने मम्मी के गले पर तेजधार हथियार से मारा है और खुद शराब पीकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है.

हरियाणाः पंचकूला में पति ने पहले पत्नी का गला काटा, फिर खुद की ले ली जान

जानकारी के अनुसार, विद्या नाम की महिला घायल हालत में लाई गई. उसके गले से खून बह रहा था, उसे सेक्टर 6 पंचकूला रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. घायल विद्या का सेक्टर-6 इलाज चल रहा है.

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Leave a Comment