Chhattisgarh Election: CM भूपेश की सीट पर कड़ी टक्कर, भतीजा और पुराना साथी दे रहे चुनौती, बघेलों की लड़ाई में जोगी का ट्विस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में हुए मतदान के नतीजे थोड़ी ही देर में साफ हो जाएंगे. हालांकि इससे पहले कई एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती हुई नजर आ रही है. इन सबके बीच जो सबसे अहम फैक्टर माना जा रहा है, वो हैं अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी. छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता कभी कांग्रेस में रहे अजित जोगी के बेटे अमित जोगी आज कांग्रेस के लिए चुनौती बने हुए हैं.

दरअसल, छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल ने चुनावी ताल ठोका तो अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने भी टक्कर देने के लिए पाटन विधानसभा से ही नामांकन दाखिल कर दिया. अब दो बघेलों के बीच में अमित जोगी की एंट्री ने पाटन विधानसभा की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. बता दें कि भूपेश बघेल और विजय बघेल रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं.

1993 के विधानसभा चुनाव से पाटन से सीएम भूपेश बघेल विधायक रहे हैं. हालांकि साल 2008 में उन्हीं के भतीजे और बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने उन्हें हरा दिया था. लेकिन 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने फिर से अपनी पाटन वाली सीट जीतकर वापस ले ली और तब से लेकर अब तक भूपेश बघेल का ही पाटन सीट पर कब्जा है. ऐसे में अमित जोगी के लिए भी इस सीट पर चुनाव जीतना कोई आसान बात नहीं होगी. विजय बघेल दुर्ग से सांसद भी रह चुके हैं. वहीं मरवाही विधानसभा सीट से अमित जोगी विधायक रह चुके हैं.

Chhattisgarh Election: CM भूपेश की सीट पर कड़ी टक्कर, भतीजा और पुराना साथी दे रहे चुनौती, बघेलों की लड़ाई में जोगी का ट्विस्ट

अमित जोगी छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे हैं. वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. 1 नवंबर, 2000 को जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ तो अजीत जोगी को राज्य का पहला सीएम बनाया गया था. साल 2020 में दिल का दौरा पड़ने के बाद अजीत जोगी का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से पार्टी की कमान अमित जोगी ही संभाल रहे हैं.

Tags: Bhupesh Baghel, Chhattisgarh Assembly Elections

Source link

Leave a Comment