
Kadhai Cleaning Tips: किचन में कढ़ाही और तवा का काला हो जाना आम बात है, लेकिन यह ठीक से न साफ करने पर उसके असली रंग को खत्म कर देता है, जिससे वह और काला और चिकना दिखने लगता है, इसके बाद यह नॉर्मल साफ करने से भी नहीं छूटता. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, हम आपके लिए आज कुछ ऐसी तरकीब लेकर आएं हैं जिससे कुछ ही मिनटों में यह बिल्कुल नई और चमचमाती हुई दिखने लगेगी…
नीचे दिए गए 5 टिप्स को फॉलों कर आप अपनी जली हुई कढ़ाही को दोबारा चमका सकते हैं…
जली हुई कढ़ाही को साफ करने के लिए आप नमक और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले पैन में 3 गिलास पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें. फिर पानी में 2 चम्मच साबुन, 1 चम्मच नमक और 1 नींबू का रस निचोड़ कर मिला लें. स्टोव को तेज कर दें और पानी को 5 मिनट तक उबलने दें. इससे पैन दोबारा साफ और चमकदार हो जाएगा.
बेकिंग पाउडर न केवल बेकिंग के लिए अच्छा है, बल्कि यह जले हुए पैन और कढ़ाही को साफ करने में भी बेहतरीन है. पैन को साफ करने के लिए गर्म पानी में बेकिंग पाउडर और नमक मिलाकर उबाल लें. फिर पैन को पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अंत में, बर्तन को टूथब्रश से साफ कर लें.
आप अपनी कढ़ाही को वास्तव में साफ और चमकदार बनाने के लिए कास्टिक सोडा वाले साबुन का उपयोग कर सकते हैं. सबसे पहले आप गर्म पानी में कास्टिक सोडा मिलाएं और उसके मिश्रण में कढ़ाही को डाल दें. थोड़ी देर बाद आप टूथब्रश से गंदगी को साफ कर सकते हैं. लेकिन सावधान रहें, कास्टिक सोडा आपके हाथों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कढ़ाही साफ करते समय दस्ताने पहनना जरूरी है.
जली हुई कढ़ाही को साफ करने के लिए आप गर्म पानी में बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट मिला सकते हैं. फिर कढ़ाही को पानी में डालें और 10 मिनट तक इंतजार करें. इसके बाद उसे स्क्रब ब्रश से रगड़ें. इससे तवे पर मौजूद चिकनाई और काला पदार्थ तुरंत दूर हो जाएगा.

जली हुई कढ़ाही को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके और नींबू का उपयोग कर सकते हैं. सबसे पहले पानी में नींबू का रस और 1 कप सिरका मिला लें. फिर इस पानी में कढ़ाही को डालकर कुछ देर तक के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप कढ़ाही को सैंडपेपर, स्क्रब ब्रश या टूथब्रश की मदद से साफ कर लें.
.
Tags: Home Remedies, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 12:13 IST





