एग्जिट पोल से पहले एमपी पर एक केन्‍द्रीय मंत्री का पूर्वानुमान कैसे बैठा सटीक? जानें उनका गुणा-भाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. मध्‍य प्रदेश में आ रहे रुझानों के अनुसार राज्‍य में भाजपा की सरकार बननी तय मानी जा रही है. भाजपा और कांग्रेस में करीब 100 सीटों का फर्क नजर आ रहा है. खबर लिखे जाने तक रुझानों के अनुसार जहां पर भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं पर कांग्रेस केवल 66 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है. इस संबंध में करीब सप्‍ताहभर पहले एक केन्‍द्रीय मंत्री ने भविष्‍यवाणी कर दी थी, जो रुझानों के अनुसार बिल्‍कुल सटीक बैठी है. यहां पर यह खास बात यह है कि यह भविष्‍यवाणी एग्जिट पोल से पहले की गयी थी.

जी… हम यहां पर बात केन्‍द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव की. उन्‍होंने करीब एक सप्‍ताह पूर्व मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा 150 सीटें जीतकर सरकार बना रही है. यह बात उन्‍होंने तब कही थी, जब कोई भी एग्जिट पोल नहीं आया था. उन्‍होंने कहा था कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा बहुत मजबूत स्‍थितियों में हैं. इस बार पार्टी चुनाव उन इलाकों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी, जहां पर पिछले चुनाव में कमतर रही थी.

उनसे जब पूछा गया कि आप किस आधार पर यह भविष्‍यवाणी कर रहे हैं तो उन्‍होंने कहा कि चुनाव-प्रचार के दौरान जमीनी स्‍तर पर काम किया है और लोगों से रूबरू हुए हैं. जनता का रुख भांप लिया है, इसी आधार पर यह भविष्‍यवाणी कर रहे हैं. वाकई रुझानों और परिणामों के आधार पर कहा जा सकता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव की भविष्‍यवाणी बिल्‍कुल सटीक बैठी है.

गौरतलब है कि जुलाई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को मध्‍य प्रदेश चुनाव का सह प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी, उन्हें केंद्रीय और प्रादेशिक स्तर से लिए जाने वाले निर्णयों का मैदानी स्तर पर पालन कराना था और जमीनी स्‍तर पर नजर लोगों पर नजर रखनी थी. माना जा रहा है कि मध्‍य प्रदेश में पार्टी को इतनी भारी जीत दिलाने के बाद उनका कद बढ़ेगा.

Tags: Ashwini vaishnav, Ashwini Vaishnaw, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Madhya pradesh by election news

Source link

Leave a Comment