Assembly Elections 2023: चार राज्यों के नतीजों पर क्या बोले हरियाणा के कांग्रेस और BJP नेता?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनीपत. चार राज्यों के चुनावी नतीजों पर हरियाणा के कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस विधायक का जहां कहना है कि अभी गिनती जारी है. वहीं, भाजपा मंत्री का कहना है कि हरियाणा में भाजपा रिपीट करेगी.

सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पवार ने कहा कि अभी गिनती चल रही है और 1 से 2 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बना रही है. छत्तीसगढ़ में भी हमें उम्मीद है और अभी गिनती चल रही है. कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है.1 से 2 घंटे बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, तभी कुछ कहा जा सकता है. कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार ने कहा कि हरियाणा में जनता को सिर्फ चुनाव का इंतजार है. कांग्रेस अपना संगठन तैयार कर रही है और इस बार हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी.

सोनीपत में स्वर्गीय पूर्व भाजपा सांसद किशन सिंह सांगवान की पुण्यतिथि के मौके पर कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल पहुंचे और कहा कि यह केंद्र सरकार के कार्यों का परिणाम है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान ,छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस ने राजस्थान में किसानों धोखा किया. मंत्री जेपी दलाल नतीजों पर गदगद नजर आए और कहा कि केंद्र सरकार ने राम मंदिर, 370 धारा हटाकर आम जनता की भलाई का काम किया है.

Assembly Elections 2023: चार राज्यों के नतीजों पर क्या बोले हरियाणा के कांग्रेस और BJP नेता?

हरियाणा के पानीपत में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर भी निशाना साधते नजर आए और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आक्रोश अपनी पार्टी के लिए है और इसीलिए वह रैली कर रहे हैं. हरियाणा में अभी तक कांग्रेस पार्टी अपना संगठन नहीं खड़ा कर पाई है तो वह अपनी सरकार कैसे खड़े करेगी.आने वाले चुनाव में लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा चुनाव में जीत कर मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.

Tags: 5 State Assembly Elections in 2023, Haryana news live, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment