Election Results 2023: ‘सनातन का श्राप ले डूबा’, विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता का तीखा बयान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Election Results 2023. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव का रिजल्ट धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. रुझानों के अनुसार इन चारों राज्यों में से 3 में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है और तीनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त ले रखी है. वहीं चुनाव में बीजेपी को मिलती जीत और कांग्रेस को 3 राज्यों में मिली हार के बाद अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए हार के लिए अपनी ही पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल साइट X पर एक पोस्ट किया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पोस्ट कर लिखा – सनातन का “श्राप” ले डूबा.

यही नहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन धर्म का विरोध कर रही है. हिंदू धर्म के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. जातीय राजनीति को मुद्दा बना रही है जो कि देश को स्वीकार नहीं है. आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस जब तक सनातन का विरोध करती रहेगी तब तक हारती रहेगी. उन्होंने कहा की सनातन धर्म का विरोध करने से पार्टी डूब गई है. इस देश ने कभी भी जाति-आधारित राजनीति को स्वीकार नहीं किया है. यह सनातन (धर्म) का विरोध करने का अभिशाप है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस को हार मिल रही है वहां के प्रभारियों को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

बता दें, अब तक के चुनाव परिणाम के अनुसार एमपी में बीजेपी फिलहाल 161 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर बढ़त का आंकड़ा सामने आ रहा है. वहीं राजस्थान में 109 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त लेती दिख रही है. छतीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 34 सीटों पर आगे निकल रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीआरएस 40 सीटों पर बढ़त लेती दिख रही है.

Tags: 5 State Assembly Elections in 2023, Congress Election Alliance, Congress leader, Results

Source link

Leave a Comment