
हाइलाइट्स
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम
पायलट बोले हम मजबूत विपक्ष बनेंगे
पायलट टोंक से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं
दौलत पारीक.
टोंक. राजस्थान में हर पांच साल बाद राज का बदलने का रिवाज इस बार भी कायम रहा है. कांग्रेस की हार के बाद आज सचिन पायलट ने कहा कि हम परंपरा तोड़ने में हम कामयाब नहीं हो सके. परंपरा तोड़ने की उम्मीद लेकर हमने बहुत कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाए. पायलट ने कांग्रेस की हार को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि हम हर बार सरकार बनाने के बाद रिपीट नहीं कर पाते हैं. इस बार भी वही हुआ. इस बात का खेद है.
पायलट ने कहा कि इस पर चिंतन करना पड़ेगा कि क्या कारण रहे जिससे हम सरकार नहीं बना पाए. पायलट ने कहा कि कारणों का विश्लेषण भी होगा. मंगलवार को होने वाली कांग्रेस विधायकों की बैठक को लेकर पायलट ने कहा कि इसमें पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी. हम सब लोग चाहते थे कि कांग्रेस मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आती तो हमें मजबूती मिलती. पायलट ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है.

हम मजबूत विपक्ष बनकर काम करेंगे
पायलट ने कहा कि सरकार रिपीट करना हम सबका उद्देश्य था लेकिन हम नहीं कर पाए. पायलट बोले हम मजबूत विपक्ष बनकर काम करेंगे. इसके लिए ईमानदारी से आत्मविश्लेषण करना चाहिए और करना पड़ेगा कि कहां कमी रह गई. पायलट ने कहा कि 5 महीने बाद लोकसभा का चुनाव को बड़ी चुनौती है. उन्होंने उसमें अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई.
बिना रोक-टोक 5 साल विकास करते रहेंगे
पायलट ने खुद की टोंक से दूसरी बार जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल पहले की गई विकास की शुरुआत में कमी नहीं आने देंगे. बिना रोक-टोक 5 साल विकास करते रहेंगे. इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी और जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि पायलट ने यहां करीब 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अजीत मेहता को हराया है.
.
Tags: Rajasthan elections, Rajasthan news, Rajasthan Politics, Sachin pilot, Tonk news
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 19:59 IST





