कलयुगी भाई! चार दोस्तों संग मिलकर बहन का किया गैंगरेप, फिर कर दी हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाज में इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता. ओडिशा में जल्लाद भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी हत्या कर दी. इस घटना ने समाज में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. यह घटना ओडिशा के कंधमाल जिले की है. जिले के चकापड़ पुलिस थाना क्षेत्र के रहने युवक और उसके चार दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला को पता चला था कि उसके भाई का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है.

इसको लेकर महिला ने भाई को चेतावनी दी और कहा कि अगर वह रिश्ता नहीं खत्म करता है तो उसके बारे में वह अन्य लोगों को बता देगी. इससे युवक नाराज हो गया. फिर उसने अपनी ही बहन को सबक सिखाने की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन महिला पास के जंगल में सियाली के पत्ते चुनने गई थी. वहां पर उसका भाई अपनी गांयें चरा रहा था. बहन को देखकर उसने बदला लेने की ठानी. फिर अपने चार दोस्तों को भी जंगल बुला लिया. उन्हें शराब पिलाई और नशे में बारी-बारी से उन सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया.

चकदाहा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सागर ने बताया कि महिला उनसे लड़ झगड़ रही थी. फिर बाद में आरोपियों ने उसका गला घोंट दिया और फिर उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के भाई ने छह नवंबर को पुलिस में बहन की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई. उसने बताया कि महिला का सड़ा-गला शव सात नवंबर को जंगल में मिला था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

Tags: Crime News

Source link

Leave a Comment