दिल दहलाने वाली घटना! बीच सड़क पर बुजुर्ग को दरांती से मारता रहा शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धारवाड़. कर्नाटक के धारवाड़ जिले में रविवार को एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. एक शख्स ने बीच सड़क पर एक बुजुर्ग पर दरांती से कई बार वार करके हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सड़क से गुजर रहे लोगों ने कैद कर लिया. पुलिस ने घटना में मरने वाले शख्स की पहचान निंगप्पा हदपाड़ा (60) के रूप में की है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि आपसी संपति विवाद को लेकर बुजुर्ग शख्स की दरांती मारकर हत्या की गई.

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आरोपी व्यस्त सड़क पर शाम के समय निंगप्पा हदपाड़ा पर दरांती (एक धारदार हथियार) से कई बार हमला कर रहा है. आसपास से गुजर रहे लोग पीड़ित शख्स को बचाने अथवा कोई उचित कदम उठाने के बजाए इस घटना का अपने मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं.

17 राज्यों में अब भगवा रंग, लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा ‘मोदी मैजिक’, जानें कैसे साल दर साल बढ़ा BJP का ग्राफ

पुलिस ने हत्या के वीडियो फुटेज हासिल कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या संपत्ति संबंधी विवाद के चलते हुई होगी.

दिल दहलाने वाली घटना! बीच सड़क पर बुजुर्ग को दरांती से मारता रहा शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो

कुछ दिन पहले ही कर्नाटक में एक स्कूल टीचर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसे दिन-दहाड़े किडनैप कर लिया गया था. घटना कर्नाटक के हसन जिले की थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अर्पिता सुबह अपने स्कूल जा रही थी, तभी उसके रिश्तेदार रामू और दो अन्य लोगों ने उसे जबरदस्ती इनोवा कार में बिठा कर अगवा कर लिया.

Tags: Crime News, Karnataka

Source link

Leave a Comment