एक-एक मूव्स ऐसे की बस… ट्रेन में इन हॉट लड़कियों के बहुत सारे डांस वीडियो, लोगों ने पूछा- इस ट्रेन का टिकट कहां मिलेगा?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी हैरान कर देने वाले होते हैं तो कभी बेहद मजेदार होते हैं. ऐसे ही एक लड़कियों का डांस ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. वायरल वीडियो में ग्रुप की सभी लड़कियां अक्सर ट्रेन में डांस करती रहती हैं. कभी बॉलीवुड गानों पर तो कभी भोजपुर या इंग्लिश गानों पर डांस करती हुई आपको नजर आएंगी.

हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियोज पसंद आते हैं तो कुछ लोग नहीं भी पसंद करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए उन लड़कियों के 1-2 नहीं बल्कि 7 डांस वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें उन्होंने ट्रेन के कोच के भीतर डांस किया है.

हाल ही में इन लड़कियों का एक डांस वीडियो आया था, जिसमें वो सभी फिल्म तीस मार खां के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़कियां कभी अकेले तो कभी ग्रुप में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

इस बीच एक लड़की स्टंट भी करती हुई दिख रही है. इतना ही नहीं वीडियो के आखिरी में एक लड़की बेली डांस भी करती हुई नजर आएगी. हालांकि इन लड़कियों के इस डांस वीडियो को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ लोग भड़क भी गए.

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इन लोगों के पास और कोई काम नहीं है. कम से कम ट्रेन को तो बख्श दो. इनके हर डांस वीडियो पर लाखों लाइक्स, व्यूज आते हैं. बता दें कि इन लड़कियों की टीम में जेरा भी हैं, जो लोकप्रिय डांस ग्रुप बॉम्ब फायर क्रू का हिस्सा हैं, जिन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन9 में रनर अप रही थीं.

Tags: Latest viral video, Social media

Source link

Leave a Comment