
हाइलाइट्स
डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी का ‘सामूहिक नेतृत्व’ तेलंगाना के सीएम पर फैसला करेगा.
शिवकुमार को हैदराबाद में कांग्रेस के नए विधायकों को एकजुट रखने का काम सौंपा गया.
कांग्रेस ने 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में 64 सीटें जीतीं हैं.
हैदराबाद. क्या रेवंत रेड्डी तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री हैं? News18 को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी का ‘सामूहिक नेतृत्व’ तेलंगाना के सीएम पर फैसला करेगा. उनको ही तेलंगाना में कांग्रेस को सत्ता में लाने का श्रेय दिया जा रहा है. शिवकुमार को हैदराबाद में कांग्रेस के नए विधायकों को एकजुट रखने और तोड़फोड़ से सुरक्षित रखने का काम सौंपा गया है. कांग्रेस ने 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में 64 सीटें जीती है. उसने बहुमत का 60 का आंकड़ा पार कर लिया और के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस को सत्ता से बाहर कर दिया.
बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की जबकि भाजपा और एआईएमआईएम ने आठ-आठ सीटें जीतीं हैं. News18 से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस को भारत के सबसे युवा राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए बीआरएस के किसी भी संभावित विद्रोहियों के समर्थन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी नेतृत्व से बात की है और हमने अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया है. पेश हैं उनके इंटरव्यू के संपादित अंश:
आपको तेलंगाना में कांग्रेस की दिशा बदलने वाला गेम-चेंजर कहा जा रहा है. आप इस जीत का श्रेय किसको देते हैं?
मैं गेम-चेंजर नहीं हूं. गेम-चेंजर तेलंगाना के लोग, मतदाता, नेता हैं जो बदलाव चाहते थे और राज्य में यह बदलाव लाए. सफलता की कहानी उन सभी लोगों के साथ जुड़ी है जो हमारी पार्टी को सत्ता में लाए.
क्या आप सभी विधायकों को एक साथ रखने में सक्षम हैं. क्या बीआरएस के लोग भी आपकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. आपके पास अपनी संख्या है, लेकिन यह उतनी नहीं है जितनी 75-प्लस की आपने भविष्यवाणी की थी?
हमें किसी के समर्थन की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे पास पूर्ण बहुमत है. इस राज्य में राजनीतिक दलों के बीच बहुत सारे राजनीतिक समीकरण हैं, जिनमें मैं उलझना नहीं होना चाहता. हमारे पास अच्छी संख्या है, वह पर्याप्त से अधिक है, और हम तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं. मैंने अपने पार्टी नेतृत्व से बात की है. हमने अपने वादों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया है. हां, लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा कि मैंने सोचा था कि हम 70 सीटें पार कर जाएंगे, लेकिन फिर भी मैं खुश हूं. हमें उम्मीद है कि देश का कोई भी हिस्सा हो, कांग्रेस पार्टी फिर से खिलेगी और जल्द ही वह समय आएगा जब देश की जनता फिर से कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी.
केटी रामा राव ने बीआरएस के रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करने की बात कही. हालांकि ऐसी चर्चाएं हैं कि वे कांग्रेस से लोगों को अपनी पार्टी में लाने के लिए पिछले दरवाजे से बातचीत में शामिल थे…
मैंने के चन्द्रशेखर राव और केटी रामाराव के ट्वीट और पोस्ट देखे. उन्होंने लोगों की नब्ज को समझा है और तेलंगाना के लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं. ऐसा कहने से बीआरएस की अच्छी छवि बनेगी और हमें उम्मीद है कि वे एक अच्छा विपक्ष होने के अपने वादे पर कायम रहेंगे.

तेलंगाना का मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या आरआरआर मॉडल (राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी मॉडल) ने मदद की है, और क्या रेवंत रेड्डी सीएम बनने जा रहे हैं?
तेलंगाना में यह चुनाव सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ा गया और सीएम कौन होगा इसका फैसला भी सामूहिक रूप से लिया जाएगा. हम पार्टी आलाकमान, विधायकों से बात करेंगे और फिर फैसला करेंगे.
.
Tags: Congress, DK Shivakumar, Telangana, Telangana Assembly Elections, Telangana News
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 13:19 IST





