VIDEO: मंगवाई थी चिकन बिरयानी, मिल गई छिपकली वाली… सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेलंगाना. हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक शख्स को ऑनलाइन ऑर्डर की गई चिकन बिरयानी में मरी हुई छिपकली मिली. डीडी कॉलोनी, अंबरपेट के विश्व आदित्य ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो पर बिरयानी ऑर्डर की थी. शख्स ने RTC क्रॉस रोड स्थित बावर्ची होटल से खाना मंगवाया था. परिजनों का आरोप है कि जोमैटो द्वारा डिलीवर की गई बिरयानी में मरी छिपकली मिली थी. बावर्ची मैनेजमेंट की लापरवाही भरी प्रतिक्रिया ने परिवार की चिंताएं बढ़ा दी हैं. बिरयानी में मिली इस छिपकली का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्वीटर) पर तेलुगु स्क्राइब नाम के अकांउट पर पोस्ट किया गया है. वायरल वीडियो में परिवार के सदस्यों को चावल से भरी एक प्लेट पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें एक काली छिपकली के अलावा कुछ भी नहीं है. यहां तक ​​कि ‘बावर्ची’ की पैकेजिंग को भी दिखाया. पोस्ट पर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि हैदराबादी बिरयानी खाने की इच्छा आज मर चुकी है. एक ने मजे लेते हुए लिखा कि हैदराबादी बिरयानी की यह सीक्रेट सामग्री है, जो इसे फेमस बनाती है. पोस्ट को रिट्वीट करते हुए एक ने कहा कि हैदराबादी बिरयानी में छिपकली, तिलचट्टे, चूहे… बिल्कुल सामान्य हैं.

VIDEO: मंगवाई थी चिकन बिरयानी, मिल गई छिपकली वाली... सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब रेस्तरां को इस तरह के आरोप का सामना करना पड़ा है. मई 2022 में, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों ने एक भाजपा पार्षद की शिकायत के बाद उसी बावर्ची रेस्तरां पर छापा मारा, जिस बिरयानी में छिपकली मिलने का दावा किया जा रहा है.

Tags: Biryani, Hyderabad News, Zomato

Source link

Leave a Comment