तेलंगाना में क्‍या मुस्‍ल‍िम वोट कांग्रेस को हुआ श‍िफ्ट? क्‍या ओवैसी के गढ़ कारवान सीट पर BJP जीतेगी?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजा सिंह ने बीआरएस उम्मीदवार नंद किशोर व्यास को हराकर गोशामहल विधानसभा सीट जीत ली है. दूसरी ओर,हैदराबाद में ओवैसी का किला ढहता हुआ दिख रहा हैं. नामपल्ली और कारवान सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पीछे चल रहीं हैं. कारवान में बीजेपी लीड कर रहीं हैं. नामपल्ली में कांग्रेस आगे हैं.

ओवैसी की गढ़ सीट कारवान से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अमर सिंह आगे चल रहे हैं. वहीं एआईएमआईएम के उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी और मीर जुल्फेकार अली ने चंद्रयानगुट्टा और चारमीनार सीटों पर जीत हासिल की. वहीं पार्टी के चार अन्य उम्मीदवार चंद्रायनगुट्टा, मलकपेट और बहादुरपुरा विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं. हैदराबाद की 7 सीट AIMIM का गढ़ मानी जाती हैं और इनमें से 2सीट AIMIM जीत गई हैं. 3 पर लीड कर रहीं हैं. BRS के पक्ष में ओवैसी की अपील और ताबड़तोड़ जनसभा के बावजूद तेलंगाना में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हुआ हैं.

रव‍िन्‍द्र स‍िंह भाटी 26 साल का लड़का, ज‍िसने राजस्‍थान चुनाव में कर दी BJP और कांग्रेस की हालत टाइट

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से एक पर पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके चार मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं. केसीआर कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं, जहां तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं. पांचवें राउंड के अंत में रेवंत रेड्डी ने 2,133 वोटों की बढ़त ले ली है.

केसीआर गजवेल में भाजपा के पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर से 5,777 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीआरएस प्रमुख 2014 और 2018 में गजवेल से चुने गए थे. परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार खम्मम निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं. पूर्व मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव, जो टिकट नहीं मिलने के बाद बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, चौथे राउंड के अंत में 5,670 वोटों से आगे चल रहे थे.

सड़क एवं भवन मंत्री वी. प्रशांत रेड्डी बालकोंडा में पीछे चल रहे हैं. पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कोप्पुला ईश्वर धरमपुरी निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चले रहे थे, जहां कांग्रेस उम्मीदवार ए. लक्ष्मण कुमार ने सातवें राउंट में 7,000 से अधिक वोटों की स्पष्ट बढ़त ले ली. बीआरएस के एक अन्य प्रमुख नेता और पंचायत राज मंत्री ई. दयाकर राव भी पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की युवा उम्मीदवार यशस्विनी ममीडाला ने पालकुर्थी में उनके खिलाफ अच्छी बढ़त ले ली है. वन एवं बंदोबस्ती मंत्री ए. इंद्रकरण रेड्डी निर्मल में 20,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के ए महेश्वर रेड्डी हर राउंड के साथ अपनी बढ़त बढ़ाते जा रहे हैं.

Tags: 5 State Assembly Elections in 2023, तेलंगाना विधानसभा चुनाव

Source link

Leave a Comment