
हाइलाइट्स
आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. 22 दिसंबर को यह सत्र खत्म हो जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर की टिप्पणी.
नई दिल्लीः आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीते 3 दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर टिप्पणी की. पीएम मोदी ने कहा, ‘सर्दी धीरे, राजनैतिक सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है. कल चार राज्यों के चुनाव के नतीजे आए. नतीजे बहुत उत्साहजनक हैं. उन लोगों के लिए उत्साहजनक हैं, जो आम लोगों के कल्याण के लिए, देश के लिए और देश के उज्जवल भविष्य के कमिटेट हैं.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने नकारात्मकता को नकारा है. लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं. मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं. सदन में जो बिल रखे जाए उनपर गहन चर्चा हो.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सदन में आपके (विपक्ष) सहयोग का आग्रह करता रहा हूं. आज मैं राजनीतिक तौर पर भी बोलता हूं- देश को सकारात्मकता का संदेश देंगे तो आपके लिए भी फायदेमंद है. अगर आपकी छवि नफरत और नकारात्मकता की बन जाए तो ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. लोकतंत्र के लिए विपक्ष भी उतना ही जरूरी है, उतना ही सक्षम भी होना चाहिए.’
.
Tags: Narendra modi, Parliament Winter Session, PM Modi
FIRST PUBLISHED : December 4, 2023, 11:16 IST





