सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी, पीयूष गोयल का Moye Moye वीडियो, लोगों ने भी लिए मजे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. चुनावी नतीजो में कांग्रेस पार्टी को राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी. राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में पहले से कांग्रेस की सरकार थी. हार के बाद इस वक्‍त सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लेकर मीम्‍स जमकर वायरल हो रहे हैं. बीजेपी समर्थक पुराने वीडियोज शेयर कर मजे ले रहे हैं. इस फेहरिस्‍त में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हैं.

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्‍होंने राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में अपनी ही पार्टी की सरकार गिरने की बात कह दी थी. उन्‍होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर लिखा, ‘सच हुई राहुल जी की भविष्‍यवाणी’

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 115 व कांग्रेस 69 सीट पर आगे हैं. इनमें से भाजपा के 12 व कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई और अपराह्न तीन बजे तक सभी 199 सीट के रुझान में भाजपा मजबूत स्थिति में है.

मध्‍य प्रदेश की 230 सीटों में से बीजेपी 160 पर आगे है. कांग्रेस 69 पर सिमटती हुई नजर आ रही है. छत्‍तीसगढ़ में अबतक के रुझान बताते हैं कि बीजेपी 90 में से 54 सीट पर आगे है जबकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीटों की दरकार है. कांग्रेस यहां कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है.

तेलंगाना में कांग्रेस अब तक के रुझानो के मुताबिक सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस 66 और सत्‍ताधारी बीआरएस 34 सीटों पर आगे है. मिजोरम चुनावों की मतगणना सोमवार को होगी.

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राजे ने 53,193 मतों से जीत दर्ज की.

वसुंधरा राजे ने कहा, ”यह जीत पीएम मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की है. पीएम द्वारा दी गई गारंटी की यह जीत है. यह अमित शाह द्वारा दी गई रणनीति और नड्डा द्वारा प्रदान किए गए कुशल नेतृत्व की भी जीत है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है.”

Tags: All India Congress Committee, BJP, Piyush goyal, Rahul gandhi

Source link

Leave a Comment