कौन है रेवंत रेड्डी? तेलंगाना में CM पद के टॉप दावेदार; जानें कैसा रहा है राजनीतिक सफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हैदराबाद (तेलंगाना). तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. उनके समर्थकों ने रविवार को उनके आवास के बाहर सीएम-सीएम के नारे लगाए हैं तो कांग्रेस में भी उनका नाम सबसे आगे माना जा रहा है. दरअसल उनकी राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य से हुई थी और आज वे मुख्‍यमंत्री पद के शीर्ष दावेदार के रूप में उभरे हैं.

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के रुझानों ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब सीएम पद की दावेदारी की जा रही है. इन चुनावों में सत्‍तारूढ़ के.चंद्रशेखर राव की बीआरएस सरकार बस जाने को है. तेलंगाना में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए बीआरएस और उसके नेता केसीआर का राज्‍य में हैट्रिक का सपना चकनाचूर हो गया है.

छात्र राजनीति से हुई थी शुरुआत, पहले एबीवीपी के सदस्‍य रहे
उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र रहे रेवंत रेड्डी उस दिनों एबीवीपी के सदस्य थे. राजनीति में शुरू से सक्रिय रहने के कारण 2007 में रेवंत रेड्डी एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में एमएलसी चुने गए. बाद में वह तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गये. उन्होंने 2014 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोडंगल सीट से 46.45 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की. 2014 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में, उन्होंने 39.06 प्रतिशत वोट शेयर के साथ फिर से उसी सीट से जीत हासिल की. उन्होंने टीडीपी छोड़ दी और 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कोडंगल से 2018 तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन बीआरएस (तब टीआरएस) उम्मीदवार से हार गए, जो किसी भी चुनाव में उनकी पहली हार थी.

कौन है रेवंत रेड्डी? तेलंगाना में CM पद के टॉप दावेदार; जानें कैसा रहा है राजनीतिक सफर

रेवंत रेड्डी को आलाकमान का मिला था समर्थन
रेवंत रेड्डी ने 2019 के आम चुनाव में मल्काजगिरी की सीट जीती और 10,919 वोटों के अंतर से सांसद बने. जून 2021 में, उन्हें एन. उत्तम कुमार रेड्डी की जगह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. हालांकि राज्य प्रमुख के रूप में कार्यशैली को बदलने के लिए रेवंत रेड्डी की कांग्रेस के भीतर आलोचना की गई लेकिन पार्टी आलाकमान ने फिर भी उनका समर्थन किया. उन्हें राज्य में एक बड़े नेता के रूप में पेश किया गया था, पार्टी ने उन्हें तेलंगाना चुनाव में सीएम केसीआर के समक्ष खड़ा किया था.

Tags: Assembly election, Assembly Elections 2023, Five State Assembly Elections 2023, Telangana Assembly Elections, Telangana News, TRS

Source link

Leave a Comment