Election Result 2023: कहीं 16 तो कहीं 28 वोटों से हुई हार… इन सीटों पर BJP-कांग्रेस में दिखी कांटे की टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्लीः देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. अब इन चारों राज्यों में सरकार बनाने की कवायद शुरू होगी. एक तरफ जहां तेलंगाना में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत कर अपना दमखम दिखाया. हालांकि इन चारों राज्यों में कई ऐसी सीटें थीं, जहां महज कुछ वोटों के अंतर से हार-जीत हुई तो वहीं कुछ सीटों पर रिकॉर्डतोड़ वोटों से उम्मीदवारों ने जाती हासिल की.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महज 16 वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी शंकर ध्रुवा चुनाव हार गए. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर-2 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश मेंदोला ने 1.07 लाख वोटों से जीत हासिल की, जो कि इन चार राज्यों के 638 सीटों पर बड़ी जीत में शामिल रही.

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जीत- रायपुर सिटी दक्षिण में भाजपा के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67,719 वोटों के अंतर से हराया. बृजमोहन अग्रवाल को 1,09,263 वोट मिले.

छत्तीसगढ़ की सबसे करीबी जीत- कांकेर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशा राम नेताम ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शंकर ध्रुवा को केवल 16 वोटों से चुनाव हरा दिया. आशा राम नेताम को 67,980 वोट मिले.

मध्य प्रदेश की बड़ी जीत- इंदौर-2 विधानसभा सीट पर भाजपा के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस पार्टी के चिंटू चौकसे को 1,07,047 वोटों के अंतर से हराया. उन्होंने कुल 1,69,071 वोट मिले.

मध्य प्रदेश की सबसे करीबी जीत- इसके अलावा शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण भीमावद ने कांग्रेस के हुकुम सिंह कराड़ा को महज 28 वोटों को अंतर से हराया. अरुण को कुल 98,960 वोट मिले थे.

राजस्थान की सबसे बड़ी जीत- राजस्थान के विद्याधर नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने कांग्रेस पार्टी के सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटों के अंतर से हराया. दीया कुमारी को 1,58,516 वोट मिले.

राजस्थान की सबसे करीबी जीत- कोटपूतली विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हंसराज पटेल ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह यादव को 321 वोटों से हराया. उन्हें 67,716 वोट मिले.

तेलंगाना की सबसे बड़ी जीत- तेलंगाना के कुतुबुल्लापुर सीट पर बीआरएस उम्मीदवार केपी विवेकानंद ने भाजपा के कुना श्रीशैलम गौड़ को 85,576 वोटों के अंतर से हराया है. केपी विवेकानंद को 1,87,999 वोट मिले हैं.

Election Result 2023: कहीं 16 तो कहीं 28 वोटों से हुई हार... इन सीटों पर BJP-कांग्रेस में दिखी कांटे की टक्कर

तेलंगाना की सबसे करीबी जीत- तेलंगाना के चेवेल्ला विधानसभा सीट पर बीआरएस के यादैया काले ने कांग्रेस पार्टी के बीम भारत पामेना को महज 268 वोटों से हराया है.

Tags: 5 State Assembly Elections in 2023, Chhattisgarh Assembly Elections, Telangana Assembly Elections

Source link

Leave a Comment