
जयपुर. राजस्थान के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे. मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए. इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें.
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं. मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया.
राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।
मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 3, 2023
राजस्थान में कई दिग्गज नेता हारे
कांग्रेस मंत्री और विधायकों की हार हुई है जिसमें प्रमुख नाम बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजनलाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया और सुखराम विश्नोई शामिल हैं.

चौंकाने वाले हैं चुनावी नतीजे, उनके बारे में चिंतन करेंगे
मीडिया से चर्चा में अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकारी योजनाएं शानदार थीं, लेकिन जो चुनावी नतीजे आएं हैं; वे चौंकाने वाले हैं. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी उम्मीद के विपरीत नतीजे आए हैं. तीनों राज्यों ने जो परिणाम आए हैं; उन पर चिंतन होगा. हम इनका कारण खोजेंगे. जो ये कह रहे हैं कि नए चेहरों को सामने लाना था तो शायद हमारी जीत होती; लेकिन यह मांग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नहीं थी. हम वहां भी हारे हैं. हम सभी प्रदेशों के बारे में चिंतन करेंगे. हम नई सरकार का सहयोग करेंगे.
.
Tags: Ashok gehlot, Congress, Rajasthan Assembly Elections, Rajasthan elections
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 19:43 IST





