17 राज्यों में अब भगवा रंग, लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा ‘मोदी मैजिक’, जानें कैसे साल दर साल बढ़ा BJP का ग्राफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Assembly Election 2023: देश में हुए विधानसभा चुनाव के चार राज्यों के नतीजे लगभग आ चुके हैं. इनमें से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों में से बीजेपी 164 पर जीत दर्ज की. वहीं, राजस्थान ने अपने इतिहास को दोहराते हुए सत्ता परिवर्तन किया है. यहां से बीजेपी 115 सीटों पर सफल रही. उधर, छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत यानी की 90 में से 54 सीटों पर बाजी मार लिया है.

ये तीनों राज्य लोकसभा चुनाव से भी काफी अहम हैं, क्योंकि इन राज्यों में लोकसभा के 65 सीटे हैं. 2024 चुनाव के लिए ये राज्य काफी महत्वपूर्ण हैं. इन तीनों राज्यों में जीत के बाद से 17 राज्यों में बीजेपी की सरकार आ गई है. इनमें कुछ राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत तो कुछ में सहयोगी के साथ सत्ता है.

किन राज्यों में है बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार– मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और गोवा.

यहां सहयोगी पार्टी के साथ सत्ता में है काबिज- महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और पुडुचेरी

2014 के बाद कैसे बदली देश की राजनीति
देश के सियासी नक्शा में देखा जाए तो देश के 58 प्रतिशत और 57 फीसद आबादी पर बीजेपी का शासन है, लेकिन साल 2017 में बीजेपी देश के 78% क्षेत्र पर कब्जा था, लेकिन साल 2018 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. पहले कर्नाटक में, फिर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता हाथ से चली गई.

मध्‍य प्रदेश में कैसे एक योजना ने पलट दी बाजी, मामा से भैया बने सीएम शिवराज चौहान की कहानी

17 राज्यों में अब भगवा रंग, लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा 'मोदी मैजिक', जानें कैसे साल दर साल बढ़ा BJP का ग्राफ

साल 2019 में लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार वापसी की, लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सिलसिला जारी रहा. 2019 तक बीजेपी सिमट कर 34% की सियासी क्षेत्रफल तक पहुंच गई और मात्र 44% आबादी पर उसका शासन बचा, लेकिन इस 2023 की विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों में भारी जीत से पार्टी का ग्राफ बढ़ा है.

Tags: BJP, BJP Allies

Source link

Leave a Comment