
Exit Poll 2023 Live: विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. ‘TARGET महापोल’ के एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है. राजस्थान के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 115 सीटें, कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 116 सीटें, कांग्रेस को 111 सीटें मिल रही है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है और यहां मुख्यमंत्री केसीआर मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं. इन राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था. पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. हालांकि चुनाव आयोग के आदेश आने से पहले एग्जिट पोल शाम को साढ़े छह बजे दिखाया जाता था. लेकिन इस बार एग्जिट पोल दिखाने को लेकर चुनाव आयोग ने नया आदेश जारी किया.
देश के पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव आज अपने आखिरी चरण पर है. आज तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है. जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में वोटिंग हो चुकी हैं. इन सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. लेकिन इससे पहले तेलंगाना में आज शाम को मतदान खत्म होने के बाद सभी पांच राज्यों के अलग-अलग एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे. एग्जिट पोल की मदद से चुनावी नतीजों की तस्वीरें थोड़ी स्पष्ट हो सकती हैं.





