Exit Poll Results: राजस्थान में भगवा, MP-तेलंगाना में कांटे की टक्कर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत के करीब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मि‍जोरम में व‍िधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इन नतीजों के अनुसार, मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िल सकती है. वहीं एग्‍ज‍िट पोल के अनुसार, राजस्‍थान में बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है. छत्‍तीसगढ़ में बघेल सरकार वापसी करती द‍िख रही है. तेलंगाना और म‍िजोरम में वहां की मौजूदा सरकार वापसी करती द‍िख रही है.

किसकी बनेगी सरकार? देखें Exit Poll 2023 के Live नतीजे 

छत्तीसगढ़ की तस्‍वीर भी साफ
– इंडिया टुडे के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 36-46 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं.
– एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 36-48 और कांग्रेस को 41-53 सीटें दी हैं.
– इंडिया टीवी के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 30-40 और कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलती दिख रही हैं.
-जन की बात के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 34-45 और कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है.

राजस्थान में हार रहे हैं गहलोत?
– जन की बात के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी 100 से 122 सीटें जीत सकती है, जबकि सहयोगियों के साथ कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलेंगी.
— टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एक्‍ज‍िट पोल में गहलोत को 90 और 100 सीटें म‍िल रही हैं लेक‍िन बीजेपी को 100-110 सीटें दी हैं

एमपी में कांटे की टक्कर
-जन की बात में बीजेपी को 100-123 सीटें और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं
– टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने बीजेपी को 106-116 सीटें और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.
– रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने बीजेपी को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

– रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज के मुताबिक, बीजेपी 118-130 सीटें, जबकि कांग्रेस 97-107 सीटें जीत सकती है. अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं.

– छत्‍तीसगढ़ में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 40-50 सीटें, बीजेपी को 36-46 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

– राजस्थान – जन की बात – बीजेपी की सरकार

– टूडेज चाणक्या- कांग्रेस की सरकार

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में किसे बड़ा फायदा होगा और किसे निराशाजनक हार मिलेगी, इसको लेकर एग्‍ज‍िट पोल अब गुरुवार शाम 5.30 बजे के बाद आना शुरू हो जाएंगे. पांचों राज्‍यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. पांचों राज्‍यों में होने वाले व‍िधानसभा चुनाव में सबसे आख‍िर में चुनाव तेलंगाना में हो रहे हैं.

आज यानी गुरुवार को शाम साढ़े 5 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद एग्जिट पोल की विंडो खुल जाएगी. तेलंगाना के अलावा अन्य राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ. एग्जिट पोल संभावित नतीजों का संकेत देते हैं, लेकिन कभी-कभी ये बिल्कुल गलत साब‍ित हो जाते हैं.

.

Source link

Leave a Comment