अपना गैंग फिर सक्रिय करने की तैयारी में है आतंकी रिंदा! जानें पुलिस ने क्‍यों जताई ये आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंबई. खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा कई सालों से भारत से भाग कर पाकिस्तान चला गया है. भारतीय जांच एजेंसी की हिट लिस्ट में आतंकी हरविंदर सिंह है. जानकारों के मुताबिक आतंकी रिंदा पाकिस्तान में है, और वो अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिल कर भारत के खिलाफ काम करता है. महाराष्ट्र की नांदेड़ पुलिस ने आतंकी हरविंदर सिंह के पिता चरण सिंह संधू और उसके भाई नवजोत सिंह संधू को एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार किया है.

नांदेड़ पुलिस के मुताबिक नांदेड़ में आतंकी रिंदा का इतना खौफ है उसके नाम उसका परिवार बड़े-बड़े लोगों से एक्सटॉर्शन मांगता है. डर की वजह से कोई पुलिस में शिकायत भी नहीं करता है. नांदेड़ पुलिस के मुताबिक यह एक्सटॉर्शन का मामला भी पिछले साल का है, पर पुलिस के समझाने के बाद पीड़ित ने हिम्मत दिखाई. उसने आतंकी हरविंदर के पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामले दर्ज होने के बाद नांदेड़ पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.

एक्सटॉर्शन मामले में आतंकी रिंदा के पिता और भाई गिरफ्तार
नांदेड़ के एसपी विपिन कोकाटे ने कहा कि हमने आज आतंकी रिंदा के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार किया है. यह एक्सटॉर्शन का मामला है. हमने शिकायतकर्ता को कॉन्फिडेंस में लिया और उसने मामला दर्ज कराया है, आगे की जांच हम कर रहे हैं. गौरतलब है कि आतंकी हरविंदर सिंह संधू पर 2021 में पंजाब पुलिस पर हमले का आरोप है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पर 10 लाख का इनाम भी रखा है.

अपना गैंग फिर सक्रिय करने की तैयारी में है आतंकी रिंदा! जानें पुलिस ने क्‍यों जताई ये आशंका

नांदेड़ में एक्सटॉर्शन का मामला, आतंकी के संपर्क में हैं पिता और भाई
पुलिस और दूसरी एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि आतंकी रिंदा के पिता और भाई ने किसके कहने पर एक बार फिर से नांदेड़ में एक्सटॉर्शन का काम शुरू कर दिया है. पुलिस को शक है कि आतंकी रिंदा के पिता और भाई अभी भी उसके साथ संपर्क में है और एक बार से सभी लोग अपने गैंग को सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जाएगी. पु‍लिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

Tags: Khalistani terrorist, Mumbai News, Pakistan news, Pakistan Terrorist

Source link

Leave a Comment