
हाइलाइट्स
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का बिहार में भी होगा साइड इफेक्ट?
इंडिया अलायंस के सूत्रधार नीतीश कुमार की भूमिका पर पड़ेगा असर!
परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हुए तो क्या गठबंधन में बढ़ जाएगी खींचतान?
पटना. पांच राज्यों का चुनाव परिणाम देश के साथ क्या बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है? नीतीश कुमार की भूमिका आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या रह सकती है? क्या कांग्रेस पांच राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर INDIA गठबंधन के सहयोगियों पर दबाव बढ़ा सकती है? या फिर बीजेपी अपने बेहतर प्रदर्शन से INDIA गठबंधन को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुट जाएगी? पांच राज्यों के परिणाम आने के पहले ऐसे तमाम सवाल बिहार की सियासत में उठने लगे हैं.
राजनीति के जानकार कहते हैं कि 3 दिसंबर को पांच राज्यों के आने वाले चुनाव परिणाम देश के साथ बिहार की सियासत को गहरे तौर पर प्रभावित कर सकता है. इस परिणाम के कुछ महीने बाद ही लोक सभा चुनाव होने वाला है ऐसे में इन परिणामों से राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना बढ़ सकती है. EXIT POLL के रुझानों ने फिलहाल असमंजस की स्थिति बना रखी है और मुकाबला नजदीकी दिखाया जा रहा है. बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे कहते हैं कि बताते हैं कि परिणाम अगर बीजेपी के पक्ष में गया तो बिहार में महागठबंधन को झटका लगने की संभावना बढ़ सकती है. वहीं, अगर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती है तो बिहार में महागठबंधन के साथ इंडिया गठबंधन में अपनी हैसियत बढ़ाने की कोशिश करेगी.
किनारे हो गए सत्रधार नीतीश कुमार
दरअसल, बिहार ही वो राज्य है जहां से महागठबंधन की पहल पर ही INDIA गठबंधन की नींव पड़ी थी और नीतीश कुमार मुख्य भूमिका में आ गए थे. लेकिन, परिस्थितियां ऐसी बनीं कि नीतीश कुमार मुख्य भूमिका से किनारे लगते चले गए. इंडिया गठबंधन की कोई बैठक और रैली नहीं होने को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी भी जाहिर की थी. अब जब पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आ रहे हैं जिसे लेकर कांग्रेस की उम्मीद भी बढ़ी हुई है.
कांग्रेस को मुस्लिम वोटरों पर भरोसा
कांग्रेस के नेता सदन शकील खान कहते हैं कि पांच राज्यों का चुनाव परिणाम देश के लिए महत्वपूर्ण है और स्वाभाविक सी बात है इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. इन परिणामों के बाद एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की रणनीति रफ्तार पकड़ेगी. हालांकि, कांग्रेस नेता अपने सहयोगियों के लिए ये कहना नहीं भूलते हैं कि मुस्लिम वोट का देश में जो रुझान है वो कांग्रेस की तरफ देखने लगा है. जो पार्टियां ये मान कर चल रही हैं कि मुस्लिम वोट पर उन्हीं का हक है उन्हें शायद कर्नाटक और तेलंगाना की तस्वीर देखनी चाहिए, जहां मुस्लिमों का बड़ा वोट कांग्रेस के तरफ शिफ्ट कर गया.
कांग्रेस को मुस्लिम वोटरों पर भरोसा
कांग्रेस के नेता सदन शकील खान कहते हैं कि पांच राज्यों का चुनाव परिणाम देश के लिए महत्वपूर्ण है और स्वाभाविक सी बात है इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. इन परिणामों के बाद एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की रणनीति रफ्तार पकड़ेगी. हालांकि, कांग्रेस नेता अपने सहयोगियों के लिए ये कहना नहीं भूलते हैं कि मुस्लिम वोट का देश में जो रुझान है वो कांग्रेस की तरफ देखने लगा है. जो पार्टियां ये मान कर चल रही हैं कि मुस्लिम वोट पर उन्हीं का हक है उन्हें शायद कर्नाटक और तेलंगाना की तस्वीर देखनी चाहिए, जहां मुस्लिमों का बड़ा वोट कांग्रेस के तरफ शिफ्ट कर गया

क्या महागठबंधन में खींचतान बढ़ेगी?
हालांकि, शकील खान कहते हैं कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा और इससे मजबूती इंडिया गठबंधन को ही मिलेगी. लेकिन, शकील खान जिस अंदाज में अपनी बातें रख रहे हैं यह महागठबंधन के लिए बड़ा संकेत है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक कहते हैं कि पांच राज्यों का चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष मे रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है. जाहिर है इसका असर बिहार में पड़ना तय हैं और बिहार में जिनकी सरकार चल रही है उनमें ही खींचतान बढ़ जाएगी और ये सरकार खुद ब खुद गिर जाएगी.
महागठबंधन सरकार पर भी होगा असर!
कांग्रेस और बीजेपी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के बयानों से समझा जा सकता है कि इनका निशाना रीजनल पार्टियां ही हैं. एक तरफ जहां बीजेपी खुलकर बोल रही है, वहीं कांग्रेस इशारों में अपने सहयोगियों को ये जताना नहीं भूल रहे हैं कि अब कांग्रेस का परंपरागत वोटर उनके साथ आने लगा है. बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल (भाजपा, कांग्रेस, जदयू और राजद) परिणामों पर बेसब्री से निगाह गड़ाए हुए हैं, क्योंकि इन्हें भी पता है कि परिणाम इंडिया गठबंधन के साथ-साथ बिहार के महागठबंधन सरकार पर भी असर डाल सकता है.
राजद को इंडिया गठबंधन की जीत का भरोसा
वहीं, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव कहते हैं कि पांच राज्यों के परिणाम से बीजेपी को झटका लगना तय है और इसके परिणाम से देश से बीजेपी की विदाई भी तय होने लगेगी. परिणाम आने के बाद बिहार के साथ साथ देश में इंडिया गठबंधन में बैठक से लेकर रैलियों और उम्मीदवारों को लेकर सरगर्मी तेज हो जाएगी, ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले पूरी तैयारी हो जाए.
जदयू कर रहा समाजवाद की बात
वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कहते हैं कि परिणाम तो इंडिया गठबंधन के पक्ष में ही आएगा, इसका बिहार पर क्या असर पड़ेगा? बिहार तो समाजवादियों की भूमि रही है और समाजवाद के राह पर ही आगे बढ़ेगा. यानी कांग्रेस को ये बताने की कोशिश की गई है कि बिहार में कांग्रेस की भूमिका बड़ी नहीं होने जा रही है. लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या यह सब इतना ही सरल जितना दिखाने की कोशिश है?
.
Tags: 2024 Loksabha Election, 5 State Assembly Elections in 2023, Bihar Congress, Bihar politics, Bihar rjd, CM Nitish Kumar, JDU news
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 17:44 IST





