
CAT Answer Key 2023 Date: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 की आंसर की जल्द ही परीक्षा वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी करने की संभावना है. पिछले साल के रुझानों के अनुसार परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी और आंसर की 1 दिसंबर को जारी की गई थी. इस साल, परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई थी और प्रारंभिक आंसर की संभवतः जल्द ही जारी की जाएगी. एक बार जारी होने के बाद CAT 2023 Answer Key iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी.
इस वर्ष 155 शहरों में 3.3 लाख से अधिक उम्मीदवार CAT 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए. CAT 2023 परीक्षा के दिन के निर्देश, ड्रेस कोड और क्या करें और क्या न करें IIM लखनऊ द्वारा आधिकारिक CAT वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किए गए थे. CAT 2023 की पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे के बीच आयोजित की गई, जबकि CAT 2023 की दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और 2:30 बजे तक चली और अंतिम और तीसरा सेशन 6:30 अपराह्न बजे समाप्त हुआ था.
इसके अलावा CAT Answer Key 2023 जारी होने पर उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://iimcat.ac.in/per/g01/pub पर क्लिक करके भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी आंसर की चेक कर सकते हैं.
CAT Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड
IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CAT Answer Key 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
एक PDF फाइल खुलेगी.
CAT Answer Key 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.
ये भी पढ़ें…
47000 सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ITI, 12वीं पास करें आवेदन
.
Tags: IIM
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 08:04 IST





